{"_id":"59778f274f1c1b82768b465d","slug":"31501007655-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक समेत सतलुज में समाया तेल से भरा कैंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक समेत सतलुज में समाया तेल से भरा कैंटर
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर के बरमाणा के पास एक तेल का कैंटर ट्रक चालक सहित सतलुज नदी में समा गया। हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालकों ने बचाव कार्य शुरू किया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। सतलुज नदी के उफान में होने के कारण अभी तक कैंटर और उसमें सवार चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। सुंदरनगर से गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मगर सतलुज नदी के तेज बहाव होने को कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक तेल का कैंटर मंडी की ओर से आ रहा था। जैसे ही कैंटर बरमाणा और सलापड़ के बीच पहुंचा तो किसी कारणवश ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक से टकराया और इसके बाद सतलुज नदी में जा गिरा। बरसात के मौसम में सतलुज नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण कैंटर चालक सहित नदी में गायब हो गया। कैंटर में कितने लोग सवार थे, इसका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कैैंटर में चालक ही था। घटना का पता चलते ही जिला प्रशासन ने सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को बुलाया। देर शाम तक राहत और बचाव कार्य जारी था। मगर नदी के तेज बहाल के कारण कैंटर और चालक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले भी सरियों से भरा ट्रक और अन्य वाहन चालकों सहित सतलुज नदी में समा चुके हैं। इनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा में पास एक कैंटर सतलुज नदी में गिर गया है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इसमें कितने लोग सवार थे। बचाव और राहत कार्य जारी है।