फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महिला का नदी किनारे शव मिलने मची सनसनी

महिला का नदी किनारे शव मिलने मची सनसनी

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला का नदी किनारे शव मिलने मची सनसनी
महिला का नदी किनारे शव मिलने से मची सनसनी
विज्ञापन

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व लकड़ी बीनने गई वृद्ध महिला की सड़ी गली लाश पुलिस ने नदी किनारे एक खेत से बरामद की है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदायन निवासी स्वर्गीय माना की पत्नी नैना देवी 58 वर्ष 14 जून को लकड़ी बीनने जंगल में गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसे काफी खोजा, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, मगर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज ही नहीं की। शनिवार की दोपहर चंदायन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की धीमरी नदी किनारे एक खेत में वृद्ध महिला की लाश पड़ी है। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मौके पर पहुंचे और सड़ी गली लाश बरामद की। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं है। महिला की शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार कहते हैं कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। वैसे परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। हो सकता है कि अटैक पड़ गया हो, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed