फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चलती कार में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sat, 20 Apr 2019 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
GURUGRAM CAR FIRE INCIDENT

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। शिमला-घुमारवीं नेशनल हाईवे पर घाघस के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नैनो कार चलते हुए आग का शोला बन गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कार चालक ने बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुड्डी गांव का रहने वाला ध्यान सिंह अपनी नैनो कार में सवार होकर घर की ओर रहा था। अचानक ही कुड्डी के पास कार ने आग पकड़ ली। इससे पहले वह कुछ कर पाता कार आग का गोला बन गई। किसी तरह उसने कार से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही वहां पर वाहनों का जमावड़ा भी एकत्रित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई प्रभाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed