{"_id":"5b6b01484f1c1ba43e8b5e44","slug":"21533739336-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामटा में ट्रक से टकराई एचआरटीसी की वोल्वो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामटा में ट्रक से टकराई एचआरटीसी की वोल्वो
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बामटा में ट्रक से टकराई एचआरटीसी की वोल्वो
बस में बैठी दो सवारियों को आई चोटें, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर के तहत आने वाले बामटा के पास मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक ने हाईवे किनारे खड़े बल्कर (ट्रक)से बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार दो सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना रात 12 बजे के बाद की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब 12 बजे मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस (एचपी63डी-0395) जैसे ही सदर थाना के तहत आने वाले बामटा क्षेत्र में पहुंची तो वहां पर चालक ने बस को हाईवे किनारे खड़े बल्कर (एचपी69-7971) से टकरा दिया। टक्कर से बस में बैठी दो सवारियों को भी हल्की चोटें आईं जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। जबकि पुलिस ने बस के परिचालक पपूराम पुत्र टेकूराम निवासी मंडी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि वोल्वो बस बामटा के पास हाईवे किनारे खड़े बल्कर से टकराई है जिसमेें दो सवारियों को चोटें आई हैं। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
------------
...खेमराज शर्मा।