{"_id":"5afdac344f1c1bde408b6037","slug":"21526574132-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर पंक्चर की दुकान में लगी लाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर पंक्चर की दुकान में लगी लाग
Updated Thu, 17 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
राष्ट्रीय राजमार्ग 103 शिमला-धर्मशाला रोड पर टायर पंक्चर का कार्य करने वाले बाबूराम की दुकान में आग लगने से एक लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
राजमार्ग 103 पर शिमला-धर्मशाला रोड पर टायर पंक्चर की दुकान करने वाले बाबूराम की ऊपर की मंजिल से सटे सर्किट में आग लग गई। अंदर रखे गैस के सिलिंडर ने आग पकड़ ली। एकाएक ही आग भड़क गई। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय दुकानदारों और जनता के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। दमकल चौकी घुमारवीं के प्रभारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दुकान मालिक को एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन