फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चोरी का आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड

चोरी का आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड

Wed, 29 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड
demo pic - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
चोरी के आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब एक दिसंबर को आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस चोरी के आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। करीब चार महीने पहले भटेड़ गांव के ओम प्रकाश के घर 60 हजार की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी हुए थे। ओम प्रकाश ने चोरी के पीछे क्षेत्र के एक युवक की संलिप्तता जाहिर की थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही युवक फरार था। पुलिस आरोपी को लगातार ढूंढने में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को घुमारवीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक से चोरी हुए आभूषण भी बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों में युवक का हाथ है या नहीं, इस पर भी छानबीन की जा रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के सुरजीत, विनोद और लक्की तीन नाम हैं। दधोल कला गांव का यह युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में घूम रहा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed