फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुटैहला गांव में लाखों के गहने, मामला दर्ज

कुटैहला गांव में लाखों के गहने, मामला दर्ज

Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कुटैहला गांव में लाखों के गहने, मामला दर्ज
gold
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीप आने वाले गांव कुटैहला के एक घर में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चुरा लिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत रणबीर सिंह पुत्र राम सरन गांव व डाकखाना कुटैहला, तहसील श्री नयना देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह और उसकी पत्नी ड्यूटी से घर वापस आए तो उनके दो कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा उनकी गोदरेज की अलमारी भी टूटी हुई थी। जब उन्होंने जांच की तो पाया कि हाथ के कंगन, गले का हार, बालियां, चॉक, टीक चोरी हो गए हैं जिनकी कीमत लगभग 1,45,000 रुपये थी। इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में चोरी होने की घटना सामने आई है, उस मकान में घर के लोग दो दिन पहले गए थे। जब उन्होंने पिछले कल शाम उस कमरे में जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और गोदरेज की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। गोदरेज की अलमारी में रखे गए उसकी पत्नी के लाखों रुपये के सारे गहने और आभूषण चोरी हो गए थे। इसके बाद इसकी शिकायत स्वारघाट थाना की पुलिस से की गई है। शिकायत पर स्वारघाट पुलिस के प्रभारी एसएचओ राजेंद्र कुमार व एएसआई सहदेव दत्त ने घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों के बयान कमलबद्ध किया है। जबकि डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने उपरोक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर जाकर स्वारघाट थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed