फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसपी ने लिया नयना देवी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी ने लिया नयना देवी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Fri, 12 Oct 2018 08:20 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने लिया नयना देवी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। उत्तर प्रदेश शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने नवरात्र मेला के दौरान जहां पर कानून एवं व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं उन्होंने माता के दर्शन किए। इस मौके पर मेला पुलिस अधिकारी डीएसपी संजीव शर्मा डीएसपी राजेश कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।
जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि माता श्री नयना देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज यहां पहुंचे हैं और मेला सुख शांति से चले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए इसके लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 400 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर में नारियल एवं कड़ाह प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने मेला में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और उनकी सहायता हेतु हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जहां पर एसपी अशोक कुमार ने मंदिर परिसर क्षेत्र का निरीक्षण किया वहीं पर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी उन्होंने कानून और व्यवस्था का जायजा लिया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस कृत संकल्प है। कहा कि इस बार भी जेब कतरों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed