{"_id":"5ae8aba04f1c1b85028b7a00","slug":"201525197728-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों और जीप में टक्कर, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों और जीप में टक्कर, एक घायल
Updated Wed, 02 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास दो ट्रकों और एक जीप में टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे में घायल ट्रक चालक को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास सोमवार देर रात दो ट्रकों और जीप में टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस में घायल ट्रक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ हैै।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर एचपी (69-1542) बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। जबकि ट्रक नंबर एचपी (64बी-4239) कीरतपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। जीप नंबर एचपी (66-5299) ने जैसे ही ट्रक से ओवरटेक किया तो वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। पीछे चल रहा दूसरा ट्रक की भी टक्कर हो गई। घटना के बाद जीप चालक हरीश कुमार मौके से फरार हो गया। जीप में सब्जियां भरी हुई थीं।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।