{"_id":"5a19a3b34f1c1b68678be0e0","slug":"201511629747-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाहड़ा में पशुशाला जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपाहड़ा में पशुशाला जलकर राख
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
बिलासपुर। बरठीं के साथ लगती ग्राम पंचायत कपाहड़ा के जोल गांव में एक गौशाला जलकर राख हो गई। हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कपाहड़ा पंचायत के जोल गांव के लेखराम पुत्र तुलसी राम एक गरीब परिवार से संबंधित है। उसने अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक गौशाला का निर्माण किया था। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह अपनी गौशाला में गया तो गौशाला जलकर राख हो चुकी थी। वहीं पंचायत उपप्रधान विनय कुमार ने बताया कि लेखराम कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। इसकी वजह से उन्होंने पशु कुछ दिन पहले अपने घर के समीप अस्थायी तौर पर बनाए गए शेड में रखे थे। इसकी वजह से पशुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पंचायत प्रधान माया देवी व उपप्रधान विनय कुमार ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं हलका पटवारी मस्तराम ने बताया कि लेखराम की गौशाला जलने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा।