फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तिकराज आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार

तिकराज आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तिकराज आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)।
पंजगाईं के तिलकराज शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने रविवार रात बरमाणा में हिरासत में लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। पुलिस ने राजवीर (42) पुत्र दयाराम और बरमाणा के ही विक्की (25) पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने की तिलकराज को कमेटी के पैसे देने के लिए कहा था। इसमें उन्होंने बाद में पैसे अदा करने की बात कही थी। यही वजह है कि लोन लेकर तिलकराज ने किस्त के पैसे अदा किए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजगाईं के तिलक राज शर्मा का शव सात जुलाई को उसके घर से दो किलोमीटर दूर पेड़ से लटका मिला था। पुलिस अब सुसाइड नोट पर लिखे बाकी दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि दोनों पुलिस के पकड़े जाने के डर से घर से गायब है। इसको देखते हुए पुलिस संभावित स्थानों में दबिश दे रही है। बरमाणा थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि तिलकराज आत्महत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जा रही है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed