{"_id":"5ccd9fcbbdec2206ff5a55b2","slug":"191556979659-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रांची में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत मल्यावर के निवासी सीआरपीएफ जवान की रांची में सड़क हादसे में मौत हो गई। पैतृक गांव मल्यावर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र जय सिंह (36) गांव मल्यावर जो सीआरपीएफ में बतौर रेडियो ऑपरेटर रांची में सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार को मनोज कुमार स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। स्कूटी और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मनोज कुमार के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को शव पैतृक गांव मल्यावर लाया गया। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। एक बच्चा 10 साल और दूसरा आठ साल का है। हजारों लोगों ने नम आंखों ने अंतिम विदाई दी।
सीआरपीएफ जवान के दाह संस्कार के मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर सहित एएसपी भागमल ठाकुर उपस्थित रहे। पुलिस टुकड़ी ने सीआरपीएफ जवान को सलामी दी। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने सीआरपीएफ जवान मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया।