फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बैहल गांव से लापता बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव

बैहल गांव से लापता बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव

Sun, 02 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैहल गांव से लापता बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत बैहल गांव से लापता हुई बुजुर्ग महिला का शव घर से 150 मीटर दूर कुएं में मिला है। शव को शनिवार रात करीब अढ़ाई बजे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कुएं से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में बुजुर्ग महिला की मौत कुएं में डूबने से होना बताई जा रही है लेकिन कोट पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बैहल निवासी महिला गुरदेई (72) पत्नी स्वर्गीय कांशीराम जो पिछले पांच दिनों से घर से बिना बताए घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिजनों का कहना है कि मृतक महिला इससे पहले भी कई बार बिना बताए अकसर घर से गायब हो जाती थी। बुजुर्ग महिला का शव घर से 150 मीटर दूर कुएं से कोट थाना पुलिस द्वारा शनिवार रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोट थाना पुलिस के अनुसार मृतक बुजुर्ग महिला गुरदेई रहस्यमयी ढंग से बिना बताए पिछले पांच दिन से घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह उक्त महिला को ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो थक हार कर उन्होंने कोट थाना पुलिस थाना में जाकर मृतक बुजुर्ग महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि उक्त मृतक महिला 28 अगस्त से अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। मृतक बुजुर्ग महिला अपने अविवाहित बेटे के साथ रहती थी। वारदात के कारणों का पता लगाने के बारे में कोट थाना पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस थाना कोट ने पिछले शनिवार को बैहल गांव के एक कुएं से उक्त महिला के शव को बरामद कर लिया है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल नयनादेवी के पुलिस अधिकारी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। इन्होंने कहा कि मृतक बुजुर्ग महिला के शव को कोट थाना पुलिस ने बैहल गांव के एक कुएं से बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कराया जा रहा है।
------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed