{"_id":"59f762414f1c1b97678b8268","slug":"191509384769-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा ने लगाया अगवा कर दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगा ने लगाया अगवा कर दुराचार का आरोप
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत 15 अक्तूबर को लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने मनाली ने ढूंढ निकाला है। नाबालिग ने एक युवक पर जबरन अगवा करने और गिरफ्त में रख दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसकी तलाश परिजन सहित पुलिस वाले कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की एक 19 साल के युवक के साथ मनाली में है। जिस पर पुलिस ने मनाली में दबिश दी। जहां से दोनों को बरामद कर पुलिस अपने साथ बिलासपुर ले आई। नाबालिग ने पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया था।
इसके बाद उसने मनाली में उसके साथ जबरन दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि नाबालिग का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बरमाणा थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।