फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   छात्रा की निर्मम हत्या और दुराचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

छात्रा की निर्मम हत्या और दुराचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की निर्मम हत्या और दुराचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
शिमला के कोटखाई में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और इसके बाद की गई निर्मम हत्या के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिलासपुर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर सरकार से मांग की कि जल्द हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिमला में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के खिलाफ बिलासपुर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हमीरपुर विभाग के संयोजक विनोद ठाकुर ने कहा कि शिमला में जो हुआ वो बहुत ही निंदनीय है। घटना के एक सप्ताह बाद भी शिमला पुलिस दुराचारियों का पता नहीं लगा पाई है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए विनोद ने कहा कि हिमाचल में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन और सरकार इन अपराधों को रोक पाने में असमर्थ है। हाल ही में मंडी में फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का मामला भी शांत नहीं हुआ था कि शिमला में एक और अपराध को अंजाम दे दिया गया। विनोद ने कहा कि यह घटना दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिलाती है। अपराधियों ने हिमाचल की भूमि को शर्मसार किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि दुराचारियों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर कैंपस अध्यक्ष अक्षय ठाकुर, पंकज, वंदना, मधु, श्वेता, अकांक्षा, गोलू, शक्ति, दिवांशु, पंकू, मनु और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed