{"_id":"5c42024dbdec224bc62b427b","slug":"181547829837-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों समेत एक युवती से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों समेत एक युवती से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में नशा का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम के समय पुलिस ने तीन युवकों समेत एक युवती से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही इन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस शुक्रवार शाम के समय गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने खैरियां गांव के समीप तीन युवक और एक युवती को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस की ओर से चेकिंग करने पर युवक की जेब से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर महिला पुलिस थाना को भी इसकी सूचना दे दी। महिला पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया और युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश करेगी। युवकों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र किशोर कुमार गांव खैरियां, अंकित पुत्र बाबूराम गांव बांमटा, सन्नी बनियाल पुत्र अनिल कुमार गांव चोलथरा सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कि गई युवती चंडीगढ़ की है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
----------------------