फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गहने और नकदी ठगने वाला रुड़की रेलवे स्टेशन से काबू

गहने और नकदी ठगने वाला रुड़की रेलवे स्टेशन से काबू

Tue, 14 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गहने और नकदी ठगने वाला रुड़की रेलवे स्टेशन से काबू
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई की टीम ने एक माह पहले नकदी और सोने के गहने ठगने वाले गिरोह के सरगना को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। रविवार को एएसआई जगदीश चंद के नेतृत्व में बनी टीम में पीओ सैल के मुख्य आरक्षी दौलत राम, रवि गौतम, राजकुमार व मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी रजिंद्र डोगरा, संदीप कुमार ने उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन पर मुकेश जाट पुत्र कांशी राम गांव चांदपुर जिला बिजनौर को चोरी और ठगी के मामले में हिरासत लिया है।
पुलिस पिछले एक माह से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पिछले कुछ दिन पहले तलाई पुलिस की टीम का पंजाब में उत्तरप्रदेश से आती बार एक्सीडेंट भी हुआ है जिसमें एएसआई लक्ष्मी चंद को चोटें भी लगी थीं। व्यक्ति और इसके अन्य साथियों पर पुलिस थाना तलाई में 14 जुलाई 2018 को बरठीं के निक्कू राम ने ठगी से सोने के गहने और नकदी लेकर भाग जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस में यह मामला दर्ज करवाया था कि मुकेश जाट व अन्य इसके साथी साधु का भेष धारण कर घर में आए और कुंडली देख कर कहा कि आपके बेटे को सर्प दोष और शनि का दोष है। बेटे को शुगर का रोग है। इसे स्वर्ण पानी से नहाना पड़ेगा और उसके लिए 21 दिन का जाप करना पड़ेगा। निक्कू राम इनके झांसे में आ गया और बरठीं में ही उन्होंने क्वार्टर ले लिया और जाप करने के लिए निक्कू राम से दो सोने की चेन व अंगूठी पानी के लोटे में डलवा कर ले ली। साथ ही कहाकि 21 दिन जाप करने के बाद इस पानी से बेटे की बीमारी दूर करने के लिए स्नान करवाएंगे। 13 जुलाई को जैसे ही निक्कू राम, जिस क्वार्टर में मुकेश जाट व अन्य साधु पंडित ठहरे थे गया तो वे सभी वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। निक्कू राम के उन लोगों को वहां ना देख कर होश उड़ गए। पुलिस थाना तलाई में निक्कू राम व रामेश्वर कौशिक सुन्हानी ने भी सोने के गहने और नकदी ठगी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। आठ लाख रुपये के सोने के गहने व नकद राशि ठगी कर ले जाने के आरोप में पुलिस थाना तलाई ने भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजेंद्र जसवाल डीएसपी पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं ने बताया कि पुलिस की टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन से सोने के गहने और नकदी ठगी करने वाले गिरोह के सरगना मुकेश जाट को रविवार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और उपरोक्त आरोपी से आधे से ज्यादा चुराए हुए सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed