फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत

बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत

Fri, 01 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत करलोटी के गांव मछवान में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति नदी के पास पशुओं को चरा रहा था। हालांकि हादसे के बाद लोग उसे फौरन अस्पताल ले गए। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रणजीत सिंह की मौत से गांव में मातम का माहौल है। बिजली गिरने से एक बकरे की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की है। डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार मछवान गांव के शशि कुमार और राजेंद्र सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह पुत्र महंत राम गांव के पास नदी किनारे पशुओं को चराने गया था। इसी दौरान बिजली गिरने से वह अचेत हो गया। वहीं एक बकरा भी मौके पर ही बिजली गिरने से मारा गया है। लोगों ने बताया कि रणजीत सिंह गरीब परिवार से संबंध रखता था। दिहाड़ी मजदूरी का काम करके परिवार को पाल रहा था। हालांकि हादसे के बाद गांव के लोगों ने रणजीत सिंह को बरठीं अस्पताल भी पहुंचाया। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नायब तहसीलदार रमेश धीमान ने सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचकर मृतक के आश्रितों को 10000 की राशि फौरी राहत के रूप में प्रदान की है। वहीं उन्होंने प्रशासन की ओर से नियम अनुसार हर संभव सहायता मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed