फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ससुरालियों से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

ससुरालियों से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Thu, 20 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला की एक महिला ने ससुराल वालों की दहेज की मांग को लेकर हो रही प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रात के समय महिला से पहले सास ने मारपीट की और इसके बाद पति ने उससे घर से निकल जाने का दबाव बनाया। इससे तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। बताया जा रहा है की ससुराल पक्ष वाले शादी के बाद से ही महिला पर दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते थे। इसके बाद मायके पक्ष वालों ससुराल वालों की हर जायज नाजायज मांग को पूरा किया। मगर इसके बाद मंगलवार रात को महिला की सास ने उसके साथ मारपीट की। वहीं महिला के पति ने भी फोन पर धमकी दी कि सुबह होने से पहले घर छोड़कर चली जा या तो परिणाम भुगतने को तैयार रहना। इससे तंग आकर बार-बार मायके जाने से बेहतर महिला ने अपनी जान देना उचित समझा और जहर खा लिया। महिला के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। पुलिस को दिए बयान में अनुबाला ने बताया कि उसकी शादी मनोज चंदेल गांव धराड़सानी ऋषिकेश से हुई थी। मगर शादी के 6 महीने बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद मायके वालों ने जहां ससुराल वालों को राशन तक मुहैया करवाया। वहीं अनुबाला को बार-बार प्रताड़ित कर घर बनाने के लिए भी लाखों रुपये की आर्थिक मदद की। मगर इसके बाद भी ससुराल वालों का प्रताड़ित करना नहीं थमा। उसने बताया कि मंगलवार रात को भी सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने घर से चले जाने के लिए कहा। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed