{"_id":"5afdac324f1c1b195e8b52fb","slug":"171526574130-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रहमपुखर के जंगल में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रहमपुखर के जंगल में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख
Updated Thu, 17 May 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)।
वीरवार को ब्रहमपुखर के साथ लगता जंगल दहक उठा। देखते ही देखते आग ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों की वन संपदा राख हो गई है। कई वन्य प्राणी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बहरहाल दमकल विभाग की टीम व स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
अग्निशमन विभाग व वन विभाग के कर्मचारियों सहित लोग आग पर काबू पाने के लिए जुटे हैं। आग इतनी भीषण है कि उस पर काबू पाना आसान नहीं है। जंगल का काफी एरिया ऐसा है, जहां फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल है। इसके चलते कर्मचारी झाड़ियों से आग पर काबू की कोशिश में जुटे हैं। वीरवार दोपहर बाद अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि ब्रहमपुखर के जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के प्रभारी सुभाष चंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क के साथ लगते एरिया में लगी आग को तो फायर ब्रिगेड के माध्यम से बुझाने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
आग पूरे जंगल लगी हुई थी और वहां तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती। जंगल के साथ ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला भी है। इसके साथ भी आग पहुंच गई थी। स्कूल को आग की चपेट से बचाने के लिए विभाग के कर्मचारी कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन