{"_id":"5ab2a2304f1c1bae758b6bb7","slug":"171521656368-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर तीन ट्रकों के बीच टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर तीन ट्रकों के बीच टक्कर, लगा जाम
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर तीन ट्रकों में टक्कर, लगा जाम
चालकों को आईं हल्की चोटें, समय पर नहीं पहुंची पुलिस
देर रात तक लगा रहा जाम, फंसे रहे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बुधवार शाम छह बजे तीन ट्रकों में टक्कर हो गई। इससे जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में सैकड़ों सैलानी फंस गए। देर रात जाम लगा रहा। पुलिस भी घटनास्थल पर दो से तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जामली के समीप हुए हादसे मेें तीन चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ट्राला एनएल 02एन-436 बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जामली के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 11-6707 से टक्कर हो गई। इसके बाद साइड में खड़े ट्रक नंबर एचपी 24-8027 से भी टक्कर हो गई। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम में सरकारी बसों सहित सैकड़ों वाहन फंस गए। लोगों ने पुलिस को फोन किया। लेकिन, पुलिस घटनास्थल पर तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। इससे जाम कई किलोमीटर लंबा हो गया।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर तीन ट्रकों में टक्कर से जाम लग गया था। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।