फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2017 10:24 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
भराड़ी/बिलासपुर। छह साल के मासूम से कुकर्म का प्रयास करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के एसएचओ को सूचना मिली कि आरोपी नम्होल में छिपा बैठा है। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी नम्होल में मजदूरी का काम कर रहा था। आरोपी बिलासपुर के मंडी मानवा का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 31 साल है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भराड़ी थाना में एक छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया था। नाबालिग बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र है। शुक्रवार शाम बच्चा अपने घर के आंगन मे खेल रहा था। इस दौरान घर के नजदीक मकान के निर्माण कार्य में लगे मजदूर ने बहला फुसला कर मिठाई के बहाने लड़के को बुलाया, जिसके बाद उसने कुकर्म करने का प्रयास किया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूछने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास करने मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed