{"_id":"5a1459e74f1c1b59678bd46f","slug":"171511283175-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनहोनी का खेल, कोख हुई सुनी, सुहाग छिना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनहोनी का खेल, कोख हुई सुनी, सुहाग छिना
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के मल्यावर गांव में दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार की खुशियों का मातम में बदल दिया। अनहोनी ने ऐसा खेल खेला की महिला की कोख भी सुनी हो गई और सुहाग की छिन गया। हादसे में केवल महिला ही बची है जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। अस्पताल में बेसुध पड़ी महिला को शायद यह भी पता नहीं होगा कि उसका पति व दस साल का बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
उत्तर प्रदेश से देववंती अपने पति सोनू राम और दस साल के बेटे आकाश के साथ बिलासपुर जिले में रोजी-रोटी की तलाश में आए थे। उन्हें मल्यावर के पास एक पुराने मकान को गिराने का कार्य मिला। मंगलवार सुबह वे सुरेश कुमार के पुराने मकान को गिराने के लिए पहुंचे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि एक दीवार उनकी जिंदगी ही छीन लेगी। जैसे ही उन्होंने मकान को गिराने का कार्य शुरू किया तो अचानक दीवार उन पर आ गिरी। इसके मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। बाप और बेटा की मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई।