फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोबिंद सागर झील में व्यक्ति ने लगाई छलांग

गोबिंद सागर झील में व्यक्ति ने लगाई छलांग

Thu, 20 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में व्यक्ति ने लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
गोबिंद सागर झील में एक व्यक्ति ने वीरवार दोपहर छलांग लगा दी है। व्यक्ति ने उस वक्त छलांग लगाई जब वह मोटर बोट से गोबिंदसागर पार कर रहा था। हालांकि इसके बाद उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाले का प्रयास किया गया। मगर वह इस प्रयास सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 1.20 बजे भाखड़ा घाट से एक मोटर बोट ब्रह्मणीघाट कोसरियां के लिए रवाना हुआ। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। जैसे ही मोटर बोट गोबिंदसागर झील के बीच में पंहुची तो उसमें सवार एक व्यक्ति ने अचानक झील में छलांग लगा दी। मोटरबोट चालक जीतराम को जैसे यह देखा तो उसने उसे झील से निकालना चाहा और मोटरबोट को उसकी सहयाता के लिए उसके समीप ले जाने की हर संभव कोशिश की। मगर व्यक्ति ने उसकी मदद लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद उक्त शख्स डूब गया। इस पर मोटर बोट चालक जीतराम ने पंचायत प्रधान विजय कुमार और तलाई पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पंहुचा और व्यक्ति की तलाश में जुट गया है। मगर अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पंहुच गई है। मगर अभी तक छलांग लगाने वाले का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed