{"_id":"5cdd91bcbdec2207506085b1","slug":"161558024636-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रेडवेज बस में सवारी से चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा रेडवेज बस में सवारी से चिट्टा बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एसआईयू बिलासपुर की टीम ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। टीम ने बस सवार यात्री को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, नशे के सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया है। सदर थाना में पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसयूआई बिलासपुर की टीम गश्त पर थी। जैसे ही टीम चैहड़ी (छड़ोल) के पास एक ढाबे के पास पहुंची तो शाम करीब 5:35 बजे हरियाणा रोडवज की बस चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी। बस को तलाशी लेने के लिए सड़क किनारे रुकने इशारा किया। इसके बाद टीम ने बस की तलाशी लेना शुरू की। जैसे ही पुलिस टीम बस की सीट नंबर 52 के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जो पुलिस को देखकर काफी घबरा गया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने हाथ में सफेद रंग का कैरी बैग पकड़ा हुआ था। जब पुलिस ने लिफाफे को खोल कर देखा तो उन्हें लिफाफे में बंधा हुआ सफेद रंग का पदार्थ मिला। जब टीम ने जांच की तो वह हेरोइन पाई गई। जब बरामद चिट्टे को टीम ने इलेक्ट्रॉनिक तराजु में तोला तो वह 26.66 ग्राम निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन चंदेल (अनु बादशाह) पुत्र पालचंद गांव छुजाला, डाकघर बल्हचुराणी, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। टीम ने इसकी जानकारी सदर थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक सवारी से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।