फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुल्लू के चार युवकों से 48 ग्राम चिट्टा बरामद

कुल्लू के चार युवकों से 48 ग्राम चिट्टा बरामद

Fri, 08 Mar 2019 11:04 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के चार युवकों से 48 ग्राम चिट्टा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार कुल्लू के चार युवकों से 48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनकेे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि नशे के सामान को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सदर पुलिस ने कोठीपुरा के पास नाका लगाया हुआ था। यहां पर पुलिस को देर रात एक ऑल्टो कार (एचपी58-4199) जोकि चंडीगढ़ से कुल्लू की ओर जा रही थी, उसे तलाशी के लिए रोका। कार के अंदर चार युवक सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी लेनी चाही तो सभी घबरा गए। जब तलाशी ली तो कार में पुलिस को नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जब जांच की गई तो वह चिट्टा निकला। जब उसका वजन किया गया तो वह 48 ग्राम निकला।
विज्ञापन

चारों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवाओं की पहचान चेतन सिंह पुत्र रितूराम गांव थारमन जिला कुल्लू, पारस ठाकुर पुत्र पवन ठाकुर मकान नंबर-29 वार्ड-पांच सरवरी कुल्लू, आदित्य पुत्र पवन ठाकुर मकान नंबर 29 वार्ड-पांच, सरवरी जिला कुल्लू, निहाल सिंह पुत्र रमेश कुमार गांव घराहण जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू के चार युवकों से चिट्टा बरामद किया गया है। चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

इनसेट...
पुलिस छोटे-छोटे मामलों को पकड़ जाहिर कर रही खुशी
पुलिस केवल छोटे-छोटे चिट्टे के मामलों को ही पकड़ कर खुशी जाहिर कर रही है, अभी तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई भी बड़ा सरगना नहीं लगा है जिस पर पुलिस विभाग ने सच में कार्य किया हो। आजतक पुलिस द्वारा जो भी मामले पकड़े गए हैं वह केवल रूटीन चेकिंग के दौरान ही पकड़े गए हैं। ऐसे में पुलिस को अपने सूचना तंत्र को और ज्यादा मजबूत बना बड़े सौदागरों को पकड़ना होगा ताकि युवा पीढ़ी को दलदल में धंसने से बचाया जा सके।
-------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed