फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बालिका से रेप का प्रयास करने वाला दरेगा गिरफ्तार

बालिका से रेप का प्रयास करने वाला दरेगा गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बालिका से रेप का प्रयास करने वाला दरेगा गिरफ्तार
बालिका से रेप की कोशिश में दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन

बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। केमरी की भवरकां पुलिस चौकी के दरोगा की ओर से एक बालिका से रेप की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने निलंबित दरोगा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया और पीड़ित बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
ज्ञात हो कि केमरी थाना क्षेत्र की भंवरका पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा तेजवीर सिंह 30 सितंबर की शाम चौकी परिसर स्थित अपने कमरे पर शराब के नशे में था। इस दौरान उसने चौकी परिसर में कई बच्चों के साथ खेल रही एक किसान की छह वर्षीय पुत्री को बीड़ी का बंडल मंगाने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया था। इस दौरान उसने कमरे को बंद करके बालिका के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी थी। अन्य बच्चों की ओर से मामले की जानकारी तत्काल चौकी में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को दी गई, जिस पर उन्होंने किसी तरह बालिका को कमरे से बाहर निकाला था। बालिका ने अपने घर जाकर दरोगा की ओर से की गई अश्लील हरकत की शिकायत की तो ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह की सूचना पर केमरी थाना प्रभारी विद्याराम दिबाकर व सीओ विजय बहादुर सिंह भी चौकी पहुंच गए थे। इस दौरान आरोपी दरोगा चौकी से भाग गया था। देर रात में ही एसपी डा. विपिन ताडा भी चौकी पहुंचे और सीओ व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली थी। एसपी ने आरोपी दरोगा तेजवीर सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया था और रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने रात में ही पीड़ित बालिका के दादा की ओर से दरोगा के खिलाफ रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed