{"_id":"5d237dd48ebc3e6cbe4297ba","slug":"15626070345-bilaspur-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और तेल कैंटर में टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार और तेल कैंटर में टक्कर, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर के पास तेल के कैंटर व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर में कार चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे जिला अस्पताल से एफआरयू अस्पताल नालागढ़ उपचार के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के पास एक कैंटर (पीबी65एम-6083) जो स्वारघाट की तरफ से बनेर की तरफ जा रहा था। कैंटर को चालक हरमनजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह जिला फतेहगढ़ साहब पंजाब चला रहा था। उक्त कैंटर ने बिलासपुर की तरफ से आ रही कार (एचपी24बी-0720) जिसको चालक पवन कुमार पुत्र सीताराम गांव चेली, डाकखाना तनबौल श्री नयना देवी जी चला रहा था। इस कार में संदीप, मनोज, रोहित, प्रिया भी बैठे हुए थे। तभी बनेर के पास कैंटर व कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे सभी को चोटें आ गई।
विज्ञापन
घायलों को निजी वाहन से बिलासपुर अस्पताल लाया गया जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने कार चालक पवन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ रेफर कर दिया है। स्वारघाट थाना की पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना स्वारघाट के थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने उक्त घटना की पुष्टि की है। इन्होंने कहा कि कैंटर चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।