फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भूमक पर पलटा ट्राला, लगा लंबा जाम

भूमक पर पलटा ट्राला, लगा लंबा जाम

Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
भूमक पर पलटा ट्राला, लगा लंबा जाम

विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर भूमक स्थान के पास रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिलासपुर की ओर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलट गया। ट्राले के सड़क पर पलट जाने से हाईवे पर घंटों लंबा जाम लग गया। ट्राला टाइलों से भरा हुआ था।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूमक स्थान पर रविवार सुबह स्वारघाट से गंभर पुल की तरफ उतराई में जा रहा एक ट्राला नियंत्रण खोने से सड़क पर पलट गया जिससे राष्ट्रीय मार्ग पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के चलते अधिकतर बसें वाया बनेर-जकातखाना सड़क से होकर स्वारघाट पहुंच सकी। बिलासपुर जाने वाली बसें भी पंजपीरी से मुड़कर जकातखाना-बनेर सड़क से होकर बिलासपुर के लिए जा सकीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्राला (आरजे07सी 501) जो माल भरकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था कि भूमक स्थान के पास अनियंत्रित हो गया जिससे वह सड़क पर ही पलट गया। इसमेें सवार ट्राला चालक को कोई चोट नहीं आई है। सड़क पर ट्राला पलटने से लंबा जाम लगा रहा जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। इस कारण कई पर्यटकों को तो भूखे प्यासे ही जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस टीम मौके पर डटी रही और यातायात बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेशनल हाईवे पर ट्राला पलट जाने से जाम लगा था जिसे पुलिस ने बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed