फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई कार, 5 घायल

ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई कार, 5 घायल

Wed, 12 Jun 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई कार, 5 घायल
जामली (बिलासपुर)। जामली के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लगा गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया। इस हादसे में रूप लाल और उसकी पत्नी ऊषा को चोटें आई हैं। हालांकि दोनों पक्षों से समझौता हो जाने के कारण पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। हादसा जामली से करीब एक किमी आगे बनाली खड्ड के पास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में सात-आठ लोग सवार थे। इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। जिसमें दो को गंभीर चोटें हैं। लोगों ने मौके पर घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक इनोवा कार बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही थी लेकिन इसी दौरान कार की ब्रेक फेल हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जिस कारण इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझौता होने से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed