फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में डिवाइडर से टकराई कार 4 लोग घायल

बरमाणा में डिवाइडर से टकराई कार 4 लोग घायल

Fri, 07 Jun 2019 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में डिवाइडर से टकराई कार 4 लोग घायल
क्षतिग्रस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरमाणा।(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा के पास मंडी की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य की कार पीबी 3एच 7577 मंडी की तरफ से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी लेकिन जैसे ही कार बरमाना थाना के नजदीक पहुंची तो अचानक ही चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन भरभरा कर सड़क पर जा गिरा। जबकि कार के शीशे व खिड़कियां भी टूट कर नीचे बिखर गए। जोरदार धमाके की आवाज के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। कुछ समय बाद बरमाणा थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। एक-एक करके घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार सवार प्रेमलाल 23 पुत्र प्यारेलाल गांव व डाकघर नम्होल तहसील सदर जिला बिलासपुर, कृष्ण लाल 33 पुत्र चमन लाल गांव व डाकघर बड़ा सरहंद जिला फतेहगढ़ पंजाब, अजय राणा 34 पुत्र लाल सिंह गांव व डाकघर नम्होल तहसील सदर जिला बिलासपुर, सूरज 36 पुत्र बलबीर सिंह गांव कोठीपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है जहां पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed