फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद

बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद

Mon, 03 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन

बिलासपुर। सुरक्षा शाखा और विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाने के हवाले सौंप दिया है। आरोपी के पास से 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शाम को सुरक्षा शाखा के प्रभारी मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार व विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में आरक्षी राजेश व मनीष ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी के पास नाका लगाया हुआ था। यहां पर वह वाहनों को जांच के लिए रोक रहे थे। इसी दौरान टीम ने चंडीगढ़ से मनाली जा रही हिमाचल की एक बस को निरीक्षण के लिए सड़क किनारे रोकने का इशारा किया। टीम ने जब बस को जांच के लिए रोका व तलाशी लेनी चाही तो बस में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जेब से एक वस्तु निकाल कर पैरों के नीचे छुपाने लगा।
विज्ञापन

टीम ने शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी लेनी चाही तो उसके पैरों के नीचे एक पुड़िया बरामद हुई। जब पुलिस ने पुड़िया को खोलकर देखा तो उसमें चिट्टा मिला। टीम ने उसी समय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चिट्टे को भी कब्जे में ले लिया। जब उसका वजन किया गया तो वह 24.10 ग्राम चिट्टा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमित शर्मा, निवासी स्लेबकोट, चतरोखडी सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ एक आरोपी को सरकारी बस से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed