फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लोगों के 33 करोड़ कैसे होंगे वापस 4 को होगी बैठक

लोगों के 33 करोड़ कैसे होंगे वापस 4 को होगी बैठक

Fri, 31 May 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोगों के 33 करोड़ कैसे होंगे वापस 4 को होगी बैठक
बरठीं (बिलासपुर)। तलाई ग्राम सेवा सहकारी सीमित में करीब 33 करोड़ के गोलमाल करने वाले निलंबित सचिव पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। लोगों के करीब 33 करोड़ कैसे वापस किए जाएंगे, इस बारे में नवनियुक्त समिति 4 जून को बैठक कर आगामी फैसला लेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस मौके पर सभा के निलंबित सचिव को भी बुलाया जाएगा। लोगों का करोड़ों रुपये कैसे लौटाया जाएगा, इस बारे में निलंबित सचिव से पूछा जाएगा। अगर वह पैसा लौटाने में असमर्थ होता है तो उसकी संपत्ति नीलाम करने पर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह बन्याल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद सहित उपप्रधान विजय कुमार शर्मा, केडी भारद्वाज, कै. परमजीत सिंह, रमेश कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, बलदेव कुमार ने बताया कि सभा में पिछले कुछ अरसे में करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। गत वर्ष का अंकेक्षण करवाया गया। इसमें करीब 33 करोड़ का गबन उजागर हुआ है। विभाग व प्रशासन द्वारा सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। लेकिन, जांच धीमी चल रही है। सभा की तत्कालीन कमेटी बराबर की जिम्मेदार है। इसलिए उनके खिलाफ और अंकेक्षण करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण ही सभा में वित्तीय संकट गहराया है। वह भी भ्रष्टाचार में बराबर के जिम्मेवार हैं। इन मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन को समय पाबंद किया जाएगा। यदि उस समय तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो मजबूरन मुख्य सड़क पर चक्का जाम करना पड़ेगा इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों का पैसा फंसा है वे भी 4 जून को बैठक में पहुंच सकते है। क्योंकि प्रभावित लोग पहले भी कई बार अपने पैसे की मांग को लेकर सभा के कार्यालय में आ चुके हैं। लेकिन, अभी तक लोगों को पैसा वापस नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed