फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

Wed, 29 May 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, दो लोग घायल
car accident - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बनेर स्थान के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। घायल दोनों लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। कार करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार (डीएल5सीक्यू-3351) मनाली की तरफ से आ रही थी जिसे राजीव (23) पुत्र सुशील कुमार मकान नंबर 109 डीडीए फ्लैट सीमा पुरी नई दिल्ली चला रहा था। उसके साथ पारुल सिंह पुत्री पी आर्या निवासी लखनऊ भी थी।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे वह दोनों दिल्ली की तरफ जा रहे थे। अचानक ही चालक राजीव कुमार वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क से करीब 200 फुट नीचे की ओर गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने की आवाज से वहां के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कार से दोनों को बाहर निकाला व 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचित भी किया। बाद में पुलिस थाना स्वारघाट से एक टीम भी जल्दी ही मौके पर पहुंच गई जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। 108 एंबुलेंस कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य किया है। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया व उसके बाद दोनों घायलों की हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने उक्त सड़क दुर्घटना के मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed