{"_id":"5ce58dacbdec2207903d5ef9","slug":"1558547936619-bilaspur-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल की युवती लापता, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
19 साल की युवती लापता, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना के तहत आने वाले एक गांव से 19 साल की युवती लापता हो गई है। परिजनों ने कोट थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोट थाना में दी हुई शिकायत में युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी 19 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई जो आजतक वापिस नहीं आई है। उन्होंने बताया कि उसे उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां भी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवती की तलाश कर रही है।