फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मामा ने किया नाबालिग भानजी के साथ दुराचार

मामा ने किया नाबालिग भानजी के साथ दुराचार

Tue, 21 May 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मामा ने किया नाबालिग भानजी के साथ दुराचार
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। थाना झंडूता के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत दाड़ीभाड़ी में एक कलयुगी मामा ने अपनी नाबालिग भानजी (17) के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ 376, 506 और सेक्शन-6 ऑफ पॉक्सो एक्ट-2012 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां बचपन से ही कहीं चली गई थी जो आज तक लापता है। लिहाजा वह अपने नाना-नानी के घर यानि नानके में रहती थी। पीड़िता ने शिकायत में लिखवाया है कि बीते जनवरी महीने में मामा ने उसे घर में अकेली पाकर जबरदस्ती दुराचार किया। सूत्र यह भी बताते हैं कि अभी हाल ही में उसकी शादी कहीं कर दी गई थी, जहां पर इस बात का खुलासा हुआ है। अपने पति के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने पूरा वृत्तांत सुनाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बयानात के आधार पर मौका करने के बाद सबूत आदि एकत्रित कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed