फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेट में लकड़ी से लगी चोट, युवक की मौत

पेट में लकड़ी से लगी चोट, युवक की मौत

Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
पेट में लकड़ी से लगी चोट, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले वाली पंचायत के गांव टिक्करी के युवक की मौत पेट में लकड़ी से चोट लगने से हो गई है। युवक को बिलासपुर अस्पताल से शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

युवक की पहचान संजीव कुमार (28) गांव टिक्करी, पंजगाईं के रूप में हुई है। वह लकड़ी के आरे पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वीरवार को भी वह ऐसे ही लकड़ी का कार्य कर रहा था। अचानक ही लकड़ी काफी तेज गति से पीछे हट गई जिससे उसके पेट में चोट आ गई। यहां से उसे उसके अन्य साथी सीएचसी पंजगाईं ले आए, लेकिन यहां पर उसने खुद को ठीक बताया व घर चला गया लेकिन शाम सात बजे खाना खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक ही खराब हो गई। उसे रात को जिला अस्पताल ले आए लेकिन जिला अस्पताल में रात के समय अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने के चलते निजी अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा। इसके बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार शुरू हो गया लेकिन सुबह जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होना शुरू हो गई तो सुबह छह बजे उसे शिमला रेफर किया गया लेकिन उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। बहरहाल अभी तक पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed