{"_id":"5c420252bdec22739c3fd316","slug":"151547829842-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने वाली नाबालिगा पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने वाली नाबालिगा पीजीआई रेफर
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली नाबालिगा को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। नाबालिगा को वीरवार को देर शाम गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न हो पाने के कारण देर रात को उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
बरमाणा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा का कहना है कि नाबालिगा को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अभी उससे किसी तरह की बात नहीं हो पाई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
बरमाणा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा का कहना है कि नाबालिगा को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अभी उससे किसी तरह की बात नहीं हो पाई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन