फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लोगों ने रुकवाया पंजगाई स्कूल की चार दीवारी का कार्य

लोगों ने रुकवाया पंजगाई स्कूल की चार दीवारी का कार्य

Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने रुकवाया पंजगाई स्कूल की चार दीवारी का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। पंजगाई स्कूल में जमीन की निशानदेही का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब स्थानीय लोगों नेे चार दीवारी का कार्य रुकवाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी यहां पर चार दीवारी का कार्य कर रहे लोगों को स्थानीय लोगों ने रुका दिया। एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर स्कूल के लिए लगने वाली चार दीवारी के बीच खड़ा कर दिया जिससे कार्य रुक गया है।
वार्ड-एक के मेंबर सुनील गौतम ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले यहां पर स्कूल की निशानदेही का कार्य पूरा हुआ था। सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ यहां पर निशानदेही की थी। उस समय किसी भी स्थानीय निवासी ने कोई भी आपत्ति जाहिर नहीं की थी। सभी ने निशानदेही पर सहमति जाहिर की थी लेकिन अब जब स्कूल प्रबंधन कमेटी व प्रशासन ने यहां पर चार दीवारी लगाने का कार्य शुरू किया तो कुछ लोगों ने आपत्तियां जाहिर करना शुरू कर दी हैं। जबकि एक स्थानीय व्यक्ति ने तो शनिवार को अपना ट्रैक्टर भी स्कूल जमीन के बीच खड़ा कर दिया है। वार्ड मेंबर का कहना है कि इस शख्स का कहना है कि जहां से चार दीवारी बनाई जा रही हैं वहां पर उसकी जमीन है। जबकि कुछ लोग तो रास्तों के लिए भी बोलने लग गए हैं। इनका कहना है कि अगर लोगों की यह आपत्ति थी तो वह पहले निशानदेही के समय बोल सकते थे, लेकिन अब उनका इस तरह से कार्य को रोकना समझ से परे हैं।
विज्ञापन

वहीं सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई भी शिकायत स्कूल प्रबंधन व एसएमसी की ओर से नहीं पहुंची है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed