फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पति की पिटाई की खबर सुन महिला ने पीट डाली अन्य महिला

पति की पिटाई की खबर सुन महिला ने पीट डाली अन्य महिला

Wed, 22 Aug 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पति की पिटाई की खबर सुन महिला ने पीट डाली अन्य महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर के बरठीं कस्बे में भूनी हुई मक्की बेचकर पैसे कमाने वाले दो रेहड़ी वाले दाम को लेकर आपस में भीड़ गए हैं। वहीं इस मामले में ग्रामीण महिलाओं की ओर से मक्की बेचने वाली महिला के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में घायल महिला दो दिन जिला अस्पताल में उपचाराधीन रही। इसके बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। इस वीडियो में महिलाएं मक्की बेचने वाली महिला को डंडों से पीट रही हैं।
गौरतलब है कि बरठीं बाजार में क्षेत्र के दो लोग महिला और पुरुष अलग-अलग मक्की की रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। महिला मक्की दस रुपये में बेचती जबकि आदमी सात रुपये में बेचता था। दाम कम होने के कारण आदमी की मक्की ज्यादा बिकती थी और महिला की कम। महिला ने उक्त आदमी को दस रुपये दाम पर मक्की बेचने को कहा लेकिन पुरुष ने सात रुपये बेचने को ही कहा।
विज्ञापन

इस बात पर तीन दिन पहले दोनों का आपस में झगड़ा हो गया और महिला ने आदमी को पीट डाला। जब आदमी ने यह बात अपनी पत्नी को बताई तो उक्त शख्स की पत्नी व गांव की अन्य महिलाएं डंडों के साथ मौके पर पहुंच गईं। उसके बाद सभी महिलाओं ने उक्त महिला को पकड़-पकड़ पीटना शुरू कर दिया। महिला की इस कदर पिटाई की उसके ऊपर डंडे तोड़ दिए। वहीं वहां पर खड़े किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो भी बना दिया। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर आदमी ने अपनी रिपोर्ट शाहतलाई थाने में दी है। जबकि महिला इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिली है। पुलिस अधीक्षक ने मामला महिला विंग को सौंप दिया है। महिला का जिला अस्पताल में दो दिन उपचार करवाने के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया है क्योंकि महिला के कान में चोट आई हैं। वहीं तलाई थाना का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है, जबकि शाहतलाई पुलिस ने मामला दर्ज न कर इसे रोजनामचे में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed