फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सुसाइड नोट में लिखे चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सुसाइड नोट में लिखे चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 08 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखे चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा में हुई तिलकराज शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस सुसाइड नोट में लिखे गए चोरों लोगों की तलाश में भी जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तिलराज ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि कमेटी के सदस्या ने किस्तें समय पर नहीं दी। इस वजह से उसे इनकी अदायगी के लिए लोन तक लेना पड़ा। इस वजह से वह कंगाल हो चुका है। यही वजह है कि उसने इस तरह का कदम उठाया है। हालांकि पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें मौत की वजह आत्महत्या बताया गया है। जबकि अभी फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आना बाकी है। इसका पुलिस इंतजार कर रही है।

पांच जुलाई को तिलक राज शर्मा (52) का घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव घर से 2 किलोमीटर दूरी पर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला था। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसी आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बरमाणा थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस कमेटी सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed