फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पीओ सेल ने 18 सालों से फरार भगौड़ा पकड़ा

पीओ सेल ने 18 सालों से फरार भगौड़ा पकड़ा

Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीओ सेल ने 18 सालों से फरार भगौड़ा पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने एक सड़क दुर्घटना के मामले में 18 वर्षों से फरार भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह को लुधियाना के जमालपुर कस्बे के छोटी पानियां से दबोचा है। आरोपी को कोट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यहां आरोपी को कोर्ट में पेश करने की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह वर्ष 1999 में ट्रक से एक संगत को गुरू का लाहौर मेला ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक पलट गया। इसमें हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गई थी जबकि कई श्रद्धालुओं घायल हो गए थे। पुलिस ने इस संदर्भ में कोट थाना में आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मगर आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। हालांकि आरोपी को कोर्ट की ओर से कई बार समन भी जारी किए गए। आरोपी हर बार वह पुलिस को चकमा देकर अपना स्थान बदलता रहा। इसके बाद वर्ष 2010 में अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जालंधर, चंडीगढ़, ऊना और सिरसा सहित अन्य स्थलों पर ढूंढा। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। इसमें मुख्य आरक्षी दौलत राम, रवि गौतम और महेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। आरोपी को कोट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पीओ सेल टीम ने भगौड़े को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़कर कोट थाना के हवाले कर दिया गया है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed