{"_id":"593edcd11126f4a4628b45af","slug":"151497291985-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 950 ग्राम चरस पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 950 ग्राम चरस पकड़ी
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)।
बरमाणा पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांधी रोपा में नाके दौरान चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस की एक टीम एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में गांधी रोपा में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने धार क्षेत्र की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें से पुलिस ने लिफाफे से चरस बरामद की। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो उसमें 950 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का कहना है कि उसे नहीं पता की उसकी गाड़ी में कौन चरस रख गया है। डीएसपी बिलासपुर सोम दत्त ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।