{"_id":"593306be4f1c1b4a7d8b4626","slug":"14965162986-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर खड़ी कार से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर खड़ी कार से टकराई कार, दो घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर छड़ोल के पास सड़क हादसा होने से दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार में दो युवक सवार होकर स्वारघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह छड़ोल के पास पहुंचे तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार वहां पर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। इसमें सुनील कुमार (25) पुत्र कृष्ण लाल निवासी नालागढ़ और सुरेश कुमार (35) पुत्र हरीराम निवासी नालागढ़ घायल हो गए हैं। दोनों भाई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है।