फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घ्याणा गांव के पास पुल से कार गिरी, 5 घायल

घ्याणा गांव के पास पुल से कार गिरी, 5 घायल

Fri, 25 Jan 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
घ्याणा गांव के पास पुल से कार गिरी, 5 घायल
जुखाला के घ्याणा में पुल से गिरी गाड़ी, 5 घायल
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवक पीजीआई रेफर
ग्रुप ऑफ कॉलेज चंडीगढ़ के छात्र बताए जा रहे हादसे में घायल सभी युवा
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर घ्याणा गांव के पास वीरवार रात को करीब 9.4 5 बजे डीएल 1 एनए. 2012 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी पुल से गिर गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में 5 लोग जिसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां सवार थी। ये सभी मनाली से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान घ्याणा पुल के पास पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण गाड़ी पुल से सीधे नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नम्होल चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

इस हादसे में प्रणव 19 वर्ष जम्मू निवासी, भरत घुलाटी उम्र 19 वर्ष निवासी यमुनानगर, युक्ति पुजारा उम्र 19 वर्ष निवासी मोहाली, शाश्वत चड्ढा उम्र 20 वर्ष निवासी शाहवाद हरियाणा, अमित उम्र 19 वर्ष निवासी पौंटा घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। गाड़ी को शाश्वत चड्ढा चला रहा था। हादसे में शाश्वत चड्ढा और अमित को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन घायलों का उपचार बिलासपुर में किया गया जा रहा है। बताया जा रहा है हादसे में घायल सभी युवक ग्रुप ऑफ कॉलेज चंडीगढ़ के शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि हादसे की सूचना घायलों के परिवार को भेज दी गई है। कहा कि दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed