{"_id":"5c4752cbbdec2259e364d97c","slug":"141548178123-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से उपकरण जले और भैंस मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से उपकरण जले और भैंस मरी
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के चलते घुमारवीं क्षेत्र के लेहड़ी सरेल गांव में आसमानी बिजली गिरने से दर्जनों घरों के बिजली के उपकरण जल गए। गांव वासियों के घरों में लगे टीवी, फ्रिज, हिट्र व अन्य बिजली उपकरण जलकर पूरी तरह से खराब हो गए। गांववासियों का कहना है कि बिजली गिरने से लगभग पूरे गांव में 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि एक करीब 60 हजार रुपये कीमत की भैंस भी बिजली की चपेट में आने से मारी गई है।
बिजली गिरने से संबंधित गांव के एक परिवार की भैंस भी इसकी चपेट में आ गई। बिजली गिरने से भैंस पूरी तरह से झुलस गई और मौके पर भैंस ने दम तोड़ दिया। भैंस मालिक जगरनाथ पुत्र सुखिया राम निवासी लेहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बताया कि देर रात उन्हें जोर के बिजली के कड़ाके की आवाज आई। इस दौरान उसने अपने कमरे की खिड़की से गोशाला की ओर देखा तो गोशाला में रखी भैंस आग से झुलस रही थी। व्यक्ति ने भैंस को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक भैंस पूरी तरह से झुलस कर मर गई थी। व्यक्ति ने बताया कि उनके भैंस की कीमत 60 हजार के करीब थी।
उधर, घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके स्थल का जायजा लिया है। काफी घरों में बिजली उपकरण भी जले हैं।