{"_id":"5afdac2d4f1c1bd8408b628f","slug":"141526574125-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधोल बाजार में दुकानदार के साथ मारपीट, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दधोल बाजार में दुकानदार के साथ मारपीट, गंभीर
Updated Thu, 17 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
student beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
दधोल में दुकानदार की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शराब के ठेकेदार के लोगों ने दुकान में घुस कर दुकानदार की पिटाई कर डाली। ये भी आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में भी जम कर तोड़फोड़ की है। मारपीट से घायल दुकानदार को बिलासपुर अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
दुकानदार राजेश ने आरोप लगाया है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। कुछ मजदूर उसके पास काम कर रहे थे। इतने में चार-पांच आदमी वहां आए। उन्होंने बिना वजह के दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान में रखा सारा का सारा सामान भी इधर-उधर फेंक कर तोड़फोड़ की। दुकानदार ने बताया कि जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक आदमी ने उसके पेट में लात मार दी। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। जब तक लोग वहां पर एकत्रित हुए वे वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना भराड़ी थाना में दी। दुकानदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसेे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करनेे वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि दुकानदार के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे जो भी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन