{"_id":"5a870fae4f1c1b28428b5b79","slug":"141518800814-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग स्क्वॉयड भी नहीं लगा पाया लापता कर्मी का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉग स्क्वॉयड भी नहीं लगा पाया लापता कर्मी का सुराग
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग स्क्वॉयड से भी नहीं लगा लापता कर्मी का सुराग
शिवरात्रि पर कठपौल टिब्बा मंदिर माथा टेकने गया था अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मी
72 घंटों से पुलिस और ग्रामीण कर रहे है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। मांगल पंचायत के बागा में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के वित्त विभाग के कर्मचारी अवधेश शाही को पुलिस विभाग का डॉग स्क्वॉयड भी तलाश नहीं कर पाया। पुलिस और लोग कर्मी की तलाश में जुटे हैं। लेकिन, 72 घंटे बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सोलन पुलिस प्रशासन की कई टीमें डीएसपी रामलाल व थाना प्रभारी देशराज गुलेरिया की अगुवाई में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों के साथ मिलकर कठपौल के जंगलों में लगातार लापता को ढूंढ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि अल्ट्राटेक कंपनी का कर्मचारी मंगलवार को मांगल के प्रसिद्ध बालक नाथ मंदिर कठपौल टिब्बा माथा टेकने गया था। लेकिन वापस आते हुए गायब हो गया। गायब होने से पहले उसने अपनी पत्नी से शाम सात बजे फोन पर बात की थी। बताया था कि वह वापस घर आ रहा है। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसे फोन किया, लेकिन अवधेश का फोन नहीं लगा। जब अवधेश 9 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके बेटे ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने उसके लापता होने की सूचना बागा थाना में दी।
विज्ञापन
अवधेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
थाना प्रभारी देशराज गुलेरिया ने बताया कि पुलिस की टीमें अवधेश की तलाश में जुटी हैं। स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि भी ढूंढने में सहयोग कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाया है।