फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शरारती तत्वों ने सरसों की फसल में लगाई आग

शरारती तत्वों ने सरसों की फसल में लगाई आग

Sat, 04 May 2019 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने सरसों की फसल में लगाई आग
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेहनाजट्टा में गरीब परिवार के घर पर काटकर रखी सरसों की फसल को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इससे फसल जलकर राख हो गई है। किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि आग से घर जलने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भगेड़ क्षेत्र के गांव बेहनाजट्टा में एक घर के आंगन में काटकर रखी सरसों की फसल को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना झंडूता में कमला देवी ने शिकायत में बताया है कि शनिवार सुबह जब वह खेत में गई थी। पीछे से अज्ञात लोगों ने घर के आंगन में काटकर रखी सरसों की फसल को आग लगा दी। घर से धुआं उठता देखकर लोगों ने इसकी सूचना महिला को दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन फसल सूखी होने के कारण कुछ ही समय में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

महिला के अनुसार सरसों लगभग तीन क्विंटल थी। उन्होंने बताया कि आग से घर को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। बता दें कि परिवार आईआरडीपी से संबंधित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed