{"_id":"5b84109642c792465f7cf5c9","slug":"131535381654-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल के हमले से स्कूटर चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैल के हमले से स्कूटर चालक घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी चौक में देर रात आवारा बैल ने स्कूटर चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमला उस समय किया जब वह स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहा था। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान शशिकांत (40) गांव गलासी के रूप मे हुई है।
जानकारी के अनुसार शशिकांत रोजाना की तरह अपने दुकान से घर के लिए निकला ही था कि दकड़ी चौक पर खड़े लावारिस पशुओं के झुंड ने हमला कर दिया। लावारिस बैल ने टक्कर इतनी जोरदार मारी जिससे वह स्कूटर सहित नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। शशिकांत दकड़ी चौक पर दुकान करता है तथा रात को दकड़ी चौक से दुकान बंद करके घर जा रहा था तब यह हादसा हुआ है।
गौरतलब है कि श्री नयना देवी क्षेत्र में भी लावारिस बैल से टकराकर बाइक गिर गई थी, जिसमें सवार एक युवक की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हो गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में बाइक चला रहे शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन यहां पर शशिकांत अकेला ही स्कूटी चला रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस किसके खिलाफ मामला दर्ज करेगी, क्योंकि हाईकोर्ट ने सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि वह गोसदन तैयार कर लावारिस पशुओं को वहां पर रखे लेकिन उसके बावजूद भी गोसदन तैयार नहीं हो पाए हैं। उधर डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
................................